UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रोजगार मेले में 118 बेरोजगारों को मिली नौकरी 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी बेरोजगारों को रोजगार दिलाने हेतु मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट वाराणसी द्वारा परिसर मे एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 6 कंपनियों ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे। स्टाल लगाने वाले कंपनियों में डिक्शन कंपनी, ठाकुर पब्लिक लिमिटेड, जिओ सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, टाटा ताज, क्विस कार्पआदि के नाम शामिल हैं। जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में मंगलवार को जनपद वाराणसी व उसके आसपास से आने वाले 276 अभ्यर्थियों ने अपना अपना आवेदन किया। जिसमें से 118 अभ्यर्थियों को रोजगार का आफर मिला। इस रोजगार मेले के साथ ही साथ विकासखंड चिरईगांव में भी सेवायोजन विभाग की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें 12 बेरोजगार अभ्यर्थियों को एसआईएस कंपनी द्वारा 12 सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर के पद पर चयनित किया गया। चिरईगांव में कुल 39 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया था जिसमें 12 अभ्यर्थियों को चयनित कर जवाब का आफर दिया गया।

 

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News