UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लेडी सिंघम के नाम से मशहूर एडीसीपी नीतू कादयान का वाराणसी में बढ़ता दबदबा

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस कमिश्नरेट की अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान अपनी प्रभावशाली कार्य शैली और अपराधियों के खिलाफ सख्त रूख के कारण चर्चा में है। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर नीतू कादयान ने बहुत कम समय में ही अपराधियों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है, और आम जनता के बीच में विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक बन गई। अपनी तैनाती के बाद से ही एडीसीपी नीतू कादयान ने त्वरित निर्णायक कार्रवाई करके अपना एक मजबूत प्रभाव स्थापित किया है। उनकी उपस्थिति मात्र से ही अपराधियों में भय का माहौल पैदा हो जाता है। उनकी यह प्रतिष्ठा उनके कार्यकाल की शुरुआत से ही पुलिसिंग के प्रति उनके अत्यधिक प्रभावी और सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाती है। जनता की विश्वास को जीतने और अपराध को रोकने में यह उनका त्वरित प्रभाव महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निडरता, कर्तव्य निष्ठा और अपराधियों के प्रति उनका सख्त रवैया ही उन्हें जनता और पुलिस विभाग दोनों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है। लेडी सिंघम की उपाधि उनके कार्य प्रणाली का प्रमाण है, और यह दर्शाती है कि कैसे एक अधिकारी अपनी ईमानदारी व समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News