UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विश्व रक्तदान दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated on: 15 June, 2026

पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया रक्तदान, लगभग 15 यूनिट रक्त संग्रहित

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा रविवार को आर .के .हॉस्पिटल व ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के पूर्व अध्यक्ष ,पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 15 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का संकल्प भी लिया गया।संस्था के अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी अवसर मिले, रक्तदान अवश्य करें। शिविर में दीपक जायसवाल, विवेक सोनी,  कार्तिक अग्रहरी ,रोहित अग्रहरी ,अमन अग्रहरी, तरुण सिंह मनोज पाण्डेय सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई व जेजे टीम के सदस्यों ने अपना बहुमूल्य समय देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया आरके हॉस्पिटल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते जेसीआई शाहगंज सिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News