UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिवपुर पुलिस ने मन्दिर से घण्टा चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Updated on: 26 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी -- जनपद में लूट, चोरी,छिनैती, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर उन्दी मन्दिर से चुराये गये घण्टा चोरी के मामले में अभियुक्त मुकेश गिरी पुत्र शिवदयाल गिरी निवासी कैथी थाना चौबेपुर को उन्दी मन्दिर के पास से ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये‌ अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि 24 जून 2026 को वादी मुकदमा द्वारा शिवपुर पर प्रतिवादी द्वारा उन्दी मंदिर से घंटा चोरी करने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर शिवपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को उन्दी मंदिर के पास से ही गिरफ्तार कर घण्टा बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 305 डी,331(3),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 जगत नारायण, म0उ0नि0 प्रतिभा शाही आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News