UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लालपुर पुलिस ने घर में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 25 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यति

 

वाराणसी --जनपद में चोरी, लूट,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लालपुर पाण्डेयपुर अतुल कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर घर में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गुरुवार को अपरान्ह लालपुर पाण्डेयपुर के ऐढ़े ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम अंकित यादव पुत्र शिव यादव निवासी रसूलगंज चौराहा सलारपुर सारनाथ वाराणसी, दूसरे का मंगरु यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी पंचकोशी चौराहा थाना सारनाथ वाराणसी, तीसरे का किशन यादव पुत्र प्रेम लाल यादव निवासी सलारपुर पोखरा थाना सारनाथ वाराणसी और चौथे का विशाल कुमार पुत्र स्व. शिवकुमार निवासी आशापुर मोहिया थाना सारनाथ वाराणसी के रूप में पहचान की गयी। पुलिस ने इन शातिर चोरों के कब्जे से 9 स्टील गिलास, सात स्टील थाली, 6 छोटी प्लेट, दो टिफ़िन, दो पलटा, एक कल्छुल, चार बड़े चम्मच, दो कड़ाही, दो ट्रे, दो बड़े ढक्कन, दो छोटा ढक्कन, एक सड़सी, एक चिमटा, एक एसी कम्प्रेसर, एक टोटो वाहन और 3000 रुपए नगदी बरामद किया गया। अभियुक्तों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक लालपुर अतुल कुमार सिंह ने बताया की 23 सितंबर 2026 को वादी मुकदमा द्वारा लालपुर पांडेयपुर पर द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर सामान अज्ञात चोरों द्वारा ढेर सारे बर्तन, कम्प्रेशर आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर चारों शातिर चोरों को ऐढ़े ग्राउंड से अपरान्ह गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार किशन यादव पर भिन्न-भिन्न थानों में तीन मुकदमे हैं। चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 ए,331(4),317(2) के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालपुर अतुल कुमार सिंह, उ0नि0 दिनेश सिंह, उ0नि0 प्रद्युम्न राय, हे0का0 लल्लन यादव, हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,हे0का0 विनीत सिंह, हे0का0 सुनील चन्द्र यादव,का0 प्रेमचन्द्र,का0 दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News