पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दिपक सिंह
जौनपुर शाहगंज लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के बाद 24 घंटे के भीतर ही समाज सेवा का प्रथम कदम एक सराहनीय पहल के रूप में उठाया गया। क्लब ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन डॉ. अर्पण धर दुबे जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर सेवा कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने डॉ. दुबे के प्रेरणादायी नेतृत्व और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की क्लब की अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा, “लायंस क्लब का मूल उद्देश्य सेवा है। हम यह संकल्प लेते हैं कि समाज के हर वर्ग तक मुस्कान पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं।” उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अर्पण धर दुबे के मार्गदर्शन और प्रेरणा को क्लब के लिए ऊर्जा स्रोत बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाइडिंग लायन/जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मनीष अग्रहरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लियो क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लियो शशांक गुप्ता (एडवोकेट) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने क्लब के सेवा संकल्प की सराहना करते हुए इसे नए क्लब के लिए प्रेरणादायी शुरुआत बताया
इस अवसर पर संस्था की सचिव लायन आराधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन नेहा गुप्ता, बैजनाथ अग्रहरि, ऋषिराज जायसवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की यह अनोखी पहल समाज में मानवता और सेवा की भावना को और प्रगाढ़ बनाती है।