UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जरूरत है अपने सोच/मानसिकता को बदलने की-एडीसीपी ममता रानी

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी।। कमिश्नरेट वाराणसी की सक्रिय महिला पुलिस अफसर एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी चौधरी ने कहा कि जरूरत है कि लोग अपनी सोच और मानसिकता को बदलें।महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपने हुनर से अपनी काबिलियत साबित किया है महिलाओं के दृढ़ इच्छा शक्ति व हुनर को देखते हुए सरकार भी उन्हें उनका हक दे दिया है।समाज के लोगों को भी यह बात स्वीकार करनी चाहिए कि महिलाओं को किसी भी तरह से प्रताड़ित न करें।महिलाएं अब जागरुक हो रही हैं और अपने हक और अधिकार के प्रति आवाज उठाने लगी हैं।पुलिस प्रशासन भी महिलाओं के सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखा रही है।जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति/ शक्ति दीदी अभियान के तहत समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा चौपाल लगाकर,स्कूलों कॉलेजों में जाकर,चट्टी चौराहों पर पंपलेट वितरित करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और टोल फ्री नंबर 1076,1090,112 आदि के बारे में विस्तृत से जानकारी देते हुए इसकी उपयोगिता बता रही हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News