संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- विश्व हिंदू महासंघ (भारत) मुख्य संरक्षक गोरक्ष पीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ के संगठन की एक आवश्यक बैठक का आयोजन सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में धर्मसंघ मणि मन्दिर में किया गया। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पूज्य ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ महाराज को भारत रत्न देने तथा पूज्य योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने हेतु संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकारिणी के बिस्तार पर भी चर्चा किया गया। जिसमें गाजीपुर निवासी विश्वजीत प्रताप सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति प्रदान करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी सुकेश सिंह, महानगर अध्यक्ष राजकुमार सोनकर, मीडिया प्रभारी संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष कुमार सिंह, सतीश सिंह, संतोष सोनकर आदि उपस्थित रहे