UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्य तिथि पर स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और भूमिहार ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर आज 26जून को पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा व भूमिहार ब्राह्मण समाज वाराणसी के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया।नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन श्री संजय कुमार राय के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर कर रक्तदान किया। संयोजन में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने सहयोग किया। सभी का स्वागत भूमिहार ब्राह्मण समाज के महासचिव डा.अखिलेश सिंह ने किया। शिविर में डा.अखिलेश सिंह,डा.अविनाश,मोहन सिंह,मनीष कुमार गुप्ता,चंद्रकला,विपिन गुप्ता,राहुल प्रकाश,सुधीर राय,श्याम,पवन उपाध्याय,सदानंद राय,संजय कुमार विश्वकर्मा,आनंद सिंह, सुशील पटेल,आयूष,प्रतिभा राय,आनंद सिंह, जान्हवी सिंह ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,एडीसी इरफानुल होदा,विवेक कुमार,अयन बोस,डा.अविनाश सिंह,सीबी सिंह,कंचन गुप्ता,आयुष,अरूण जायसवाल,चंद्रकला,वीरभद्र राय,कविन्द्र सिंह,कमलेश राय,रमेश राय,अनिल राय एवं तमाम जनसेवक जन उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News