संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी -- सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और 95 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मुण्डेश्वर महादेव एवं शूलटंकेश्वर महादेव मन्दिर के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया।साथ ही श्रद्धालुओं को पानी पीने हेतु घड़े व मिष्ठान की व्यवस्था
किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमाण्डेंट राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि हमें गांवों में भी सभी को स्वच्छता एवं हरियाली हेतु जागरूक करना है। जिसमें सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह हम सभी के साथ मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु सदैव तत्पर रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहते हैं। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि बन विभाग रेंज ऑफिसर दिवाकर दुबे ने कहा कि हमने अपने रेंज के सारे मंदिरों में सृजन संस्था के साथ मिलकर हरियाली करेंगे। विशिष्ट अतिथि राजन पटेल ने कहा कि हम सदैव समाज के स्वच्छ वातावरण में अपनी भागीदारी निभायेंगे।अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान रमेश साहनी ने कहा कि अपने ग्राम सभा को सदैव स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु संकल्पित रहेंगे। पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, जलसंरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। जिसमें ग्राम सभा के सम्मानित बंधुओ ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई। प्रवीण सिंह पूरी टीम, वन विभाग की टीम एवं सीजन सामाजिक विकास की टीम के साथ ही राजेंद्र पटेल, विवेक पाण्डेय, सतीश पटेल, कमलेश साहनी, आत्माराम आदि ने अपना सहयोग प्रदान दिया।