संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* सेवापुरी विधानसभा के खोचवा शक्ति क्रेंद्र के कोर्री गांव में शनिवार को 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत शनिवार को भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिंद ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर से पवित्र मिट्टी व अक्षत (चावल) अमृत कलश में एकत्रित किया। उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्वाधीनता के समर में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के सभी वीर सपूतों के लिए दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण कराया जायेगा। इसके के लिए प्रत्येक गांव से पवित्र मिट्टी को एकत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, विमल सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, अशोक जायसवाल, अरुण सिंह बच्चन बिंद सहित आदि लोग मौजूद रहे।