UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एके शर्मा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, चेयरमैन विनोद जायसवाल के आवास पर हुआ भव्य अभिनंदन

Updated on: 01 September, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं व बुके भेंट कर किया जोरदार स्वागत

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के जनपद आगमन पर नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मंत्री के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल ने बुके भेंट करने के साथ ही माल्यार्पण कर मंत्री एके शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने भी मंत्री का स्वागत किया।मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान श्यामधर मिश्रा, निरंजन उपाध्याय ‘पप्पू’, बरसठी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष नाजा दूबे,राकेश उपाध्याय पप्पू  जिला पंचायत सदस्य संजय सोनकर विशाल दुबे सभासद एवं आनंद जायसवाल सहित अनेक लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।स्वागत समारोह में बच्ची जायसवाल, विपिन दुबे, पंकज उमर, राकेश उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। लोगों ने नगर एवं क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई।सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मड़ियाहूं उपजिलाधिकारी नव

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News