UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना हर शिक्षक का दायित्व है

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। हरहुआ ब्लाक के अटेसुआ ग्राम पंचायत में मेधावी बच्चों के ज्ञानबृद्धि व प्रतिभा निखार के अवसर प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत व अपेक्षा कोचिंग सेंटर अटेसुआ के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आज शनिवार को किया गया। जिसमें सामान्यज्ञान,विज्ञान ,गणित , अंग्रेजी व हिंदी विषय से जुड़े कुल 150 प्रश्न पूछे गए।जिसे डेढ़ घण्टे का समय दिया गया। प्रतियोगिता में कुल 800 छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जिसमे 450 छात्राएं और 350 बच्चे शामिल रहे।

          प्रतियोगिता में शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द हरहुआ के कक्षा 5 के होनहार छात्र वेदांश वर्मा ने प्रथम पुरस्कार रेंजर साइकिल तथा आयुषी मौर्या कक्षा 8 ने अपने वर्ग में द्वितीय पुरस्कार फर्राटा फैन प्राप्त किया।

      वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना हर शिक्षक का दायित्व है।

        प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से काशी विद्यापीठ के प्रो0 रविशंकर सिंह व प्रो0 रामजीत यादव, प्रधान अटेसुआ मटरू यादव , वरिष्ठ प्रवक्ता शर्मिला इंटर कालेज के रामानन्द प्रजापति ,जे0 पी0 महिला महाविद्यालय के प्रबन्धक महेंद्र प्रसाद,जीडीएलपी इंग्लिश स्कूल के एम0पी0 सिंह व एम0वी0एच0 इंटर कालेज के प्रबन्धक हरवेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।

      बच्चों को पुरस्कार प्रदीप पटेल जिला पंचायत सदस्य सेक्टर 3 सहित उपस्थित अतिथियों ने मिलकर पुरस्कार प्रदान की। पुरस्कार पाते ही सम्बंधित विद्यालय के बच्चों के चेहरे खिल उठे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News