पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर प्रसाद फिलिंग पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार को एक अर्टिगा कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय पधारी गौतम निवासी परसामलपुर सुरेरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, पधारी गौतम अपनी मोटरसाइकिल से प्रसाद फिलिंग स्टेशन पर डीजल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामपुर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भदोही रेफर कर दिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है