UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह का सर्किट हाउस में किया जोरदार स्वागत

Updated on: 02 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यती

 

वाराणसी- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह का सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय सिंह के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।संजय सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं। इस मौके पर प्रवीण सिंह रघुवंशी,शिशिर सिंह विक्की,श्याम कार्तिक मिश्रा,शशांक श्रीवास्तव,अखण्ड सिंह, मंटू सिंह राजन मिश्रा,देवमणि त्रिपाठी वह अन्य हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News