संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* हरहुआ ब्लाक प्रांगण में निर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने आज शुक्रवार को माल्यार्पण कर पुण्य तिथि मनाई।
एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि देश भक्ति से ओत -प्रोत एक सबल राष्ट्र निर्माता के रूप में पटेल जी सदैव याद किये जायेंगे।
प्रमुख रूप से ज्वाइंट बीडीओ हरहुआ बी पी वर्मा, ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय , प्रधान संघ जिला महामंत्री मधुवन यादव, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ,ब्लाक के कई प्रधान ,जनप्रतिनिधि व ब्लाक कर्मचारियों ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।