अधिशासी अभियंता के निर्देशन में लगे 11 कैम्प
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर केराकत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा| बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं की राहत के लिए प्रारंभ की गई विद्युत बिल राहत योजना 2025 का आज पहला दिन था| इसी क्रम में सोमवार को अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान के निर्देशन में थाना गद्दी, डोभी, मुफ्तीगंज, जलालपुर, महादेवा,नदौली और केराकत में कुल 11 स्थान पर कैंप लगाए गए थे| इन कैंपों में कभी भी विद्युत बिल ना जमा करने वाले नेवर पैड 36 बकायदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया| इनके द्वारा 2,80,000 रुपए राजस्व जमा किया गया| पुराने और लंबित बकायेदारों में से 147 ने अपना पंजीकरण कराया और 10 लख रुपए की धनराशि जमा की कैम्पों में एस डी ओ केराकत संजीव कुमार भास्कर, एस डी ओ मुफ्तीगंज अतुल कुमार, एस डी ओ डोभी प्रियांशु सिंह, एस डी ओ थानागद्दी मनीष कुमार अवर अभियंता केराकत राकेश कुमार व अन्य अधीनस्थों के विशेष प्रयास रहा।
अधिशासी अभियंता केराकत आशीष कुमार चौहान और एस डी ओ केराकत संजीव कुमार भास्कर ने बकायेदारों से अपील किया है कि वे इस छूट योजना का भरपूर लाभ उठाएं।