UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोरोंक आतंक चोलापुर में अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात समेत उड़ाए

Updated on: 28 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ उप संपादक अतुल सोनी 
चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बरामदे में सो रहे थे, इसी का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।अजगरा निवासी अनुज कुमार पाण्डेय पुत्र बच्चन पाण्डेय ने थाना चोलापुर में दी गई तहरीर में बताया कि 30 दिसंबर की रात वह अपने पिता एवं बच्चों के साथ बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर उनके घर की छत के रास्ते अंदर घुसे और अलमारी व बक्से में रखा सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी की पायल व कर्धनी के साथ ही 65 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर जब घर के अंदर का नजारा देखा तो चोरी की जानकारी हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार में अफरातफरी मच गई। काफी खोजबीन के बाद भी चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पीड़ित ने थाना चोलापुर पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना की जिम्मेदारी अवर निरीक्षक गणेश दत्त त्रिपाठी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास संदिग्धों की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News