UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लोकसभा चुनाव हेतु रोहनिया विधानसभा भाजपा कार्यालय का एमएलसी ने किया उद्घाटन 

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। रामनवमी के अवसर पर जीटी रोड नरउर में मंगलवार को लोकसभा चुनाव हेतु रोहनिया विधानसभा भाजपा कार्यालय का उद्घाटन एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा ने फीता काटकर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने वाराणसी लोकसभा सीट के उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाने हेतु अपने-अपने क्षेत्रो में निकल कर प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए विकास कार्यो के बारे में लोगों को बताने के लिये उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से अपील किया।इस अवसर पर जिला प्रभारी अरुण पाठक,पूर्व विधायक जगदीश पटेल,लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,विधानसभा प्रभारी शिव तपस्या पासवान,पूर्व सांसद राजेश मिश्रा,पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल,मुकुंद जायसवाल,संजय सोनकर,सुरेंद्र पटेल प्रवीण सिंह गौतम,जयप्रकाश दुबे,महेंद्र पटेल,राजेश पटेल खन्ना,मिलन मौर्य,जितेंद्र केसरी,विपिन पांडेय,विनोद शंकर अश्वनी पांडेय,उदय पटेल,सुरेश सिंह,प्रदीप जायसवाल,कमलेश कुमार प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News