संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*गुरूवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत तेवर और गुरवट मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।
कार्यक्रम मे दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि यह विकास यात्रा सवा सौ करोड़ भारतीयो का पुरूषार्थ है यह देश के पराक्रम का संकल्प है।
कार्यक्रम मे स्कूल की छोटी बच्चियो ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे और उनके अधीनस्थ अध्यापको के मार्गदर्शन मे माँ सरस्वती की वंदना , स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।
प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष कुमार और उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 72 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 643 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और निशुल्क दवाएँ वितरित की।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सहकारी समिति की सदस्यता लेने के लाभो और नैनो उर्वरको से कृषि जगत मे आई नयी क्रांति के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से समझाया।
कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय और प्राविधिक सहायक कृषि के के मौर्य ने किसानो को नैनो उर्वरक, केसीसी ,ऋण वितरण, किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ के बारे मे गहनता से जानकारी दी
सीडीपीओ रमेश यादव और मुख्य सेविका कनकलता,पूनम यादव इन्दु यादव और ऊषा गौतम के मार्गदर्शन मे तेवर तथा गुरवट मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो के अन्न प्राशन संस्कार संपन्न कराये गये।
एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ने एनआरएलएम और स्वयंसहायतासमूहो की गतिविधियो के संबंध मे उपयोगी जानकारी दी ।
उनके साथ बीएमम उत्कर्ष और पूजा चौबे ने भी स्वयं सहायता समूह की सखियों और दीदीयों के सहयोग से विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।
कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत अधिकारी मिथिलेश श्रीवास्तव ,चंचल रेड्डी वीडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी ,
अमितेश श्रीवास्तव बोरिग टेक्नीशियन तथा अजय सिंह बोरिंगटेक्नीशियन ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन
ग्राम पंचायत अधिकारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने किया ।
ग्रामप्रधान प्रतिनिधि तेवर गौरव रघुवंशी शालू तथा प्रधान गुरवट ओमप्रकाश प्रजापति के सौजन्य से कार्यक्रम मे आगंतुको और क्षेत्रीय जनता के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
प्रधान संरक्षक गुरवट अशोक कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि देश ने सदियों का सफर एक दशक मे तय किया है।विकास एक निरंतर जारी रहने वाली यात्रा है और इस यात्रा के सारथी बने हमारे ब्लाक अधिकारी साधुवाद के पात्र हैं।