संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बुधवार को ताजियादारों, धर्म गुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ताजियादारों को निर्देशित किया कि ताजियों का आकार एवं ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। प्रत्येक ताजिए हेतु उत्तरदाई समिति का गठन कर उसकी जवाब देही सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की हुड़दंग और अराजकता अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित आयोजकों को सीधे जिम्मेदार माना जाएगा। नई परंपरा प्रारंभ नहीं किया जाए तथा जुलूस केवल पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत मार्गो से ही निकाला जाए। भड़काऊ नारे अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, उत्तेजक गीत एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जुलुसों की वीडियोग्राफी, ड्रोन एवं सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द, सहिष्णुता एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, सहित नगर निगम, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, राजस्व को पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रह