पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जनपद जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव निवासी एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव भूपेश पांडेय के नेतृत्व में भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1100 पौधों के रोपण एवं वितरण का संकल्प पूरा करते हुए क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।इस अवसर पर भूपेश पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव केवल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत और पीडीए (PDA) के महानायक हैं। उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय "पर्यावरण संरक्षण दिवस" के रूप में मनाया गया, ताकि समाज में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि एक पेड़ सैकड़ों लोगों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।भूपेश पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। इसी सोच के तहत अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 1100 पौधों का वृक्षारोपण एवं वितरण किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, कृष्ण प्रसाद यादव प्रधान, फूलचंद, सचिन पांडेय, दशरथ कुमार, बबलू अहीर, राहुल दुबे, संतोष मिश्रा, आशुतोष दुबे, संदीप उपाध्याय, पोटर तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, श्रीकांत यादव, सतीश यादव, माया शंकर विश्वकर्मा, अशोक गौतम, मुकेश विश्वास, सूरज पाल, विजय पाल, देवीदिन यादव, मुरारी लाल यादव, विकास यादव, रोहित यादव, बीडीसी सूबेदार यादव, विक्की दुबे, अतुल पांडेय सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। 1100 पौधों के वृक्षारोपण एवं वितरण के माध्यम से समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के संदेश के साथ यादगार बनाया।