UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना चोलापुर पुलिस द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुख्य आरक्षी पर जानलेवा हमला करने वाला 15000/- रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

Updated on: 21 July, 2026

संपदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-456/2023 धारा 147/323/504/506/332/333/353/307 थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित 15000/- रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त राजकुमार पटेल उर्फ राजा पटेल पुत्र राजेन्द्र पटेल निवासी मीरापुर बसही थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-21.03.2024 को समय करीब 01.05 बजे मीरापुर बसहीं थाना शिवपुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक 25.10.2023 को मूर्ति विर्सजन ड्यूटी के दौरान कुछ मनबढ़ो द्वारा एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना धमकी देना तथा सरकारी कार्य में बाधा डालना व चोट के कारण अचेत हो जाने के सम्बन्ध में हे0का0 श्री नीरज कुमार राय नियुक्ति थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 0456/2023 धारा 147/323/504/506/332/333/353/307 भादवि थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत किया गया जिसमें 06 नामजद व 02-03 व्यक्ति अज्ञात थे। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी मुर्दहा उ0नि0 श्री शैलेश कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ करने परबताया कि लगभग 5-6 महीने पहले दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे कि ड्यूटी पर लगे थाने के एक दीवान जी हम लोगों को रोड के बीच में नाचने व शोर मचाने से मना कर रहे थे जिस बात को लेकर झगड़ा हो गया था, आवेश में आकर मैं तथा मेरे साथी शनी पटेल, कन्हैया उर्फ कलई, विनय पटेल, धीरज पटेल व वकील शेख ने मिलकर दीवान जी को मारा पीटा था जिसमें दिवान जी को काफी चोट लगी था और हम लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया जिसकी जानकारी होने पर मैं पुलिस से लुक छिप कर रहता था कि आज आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का में उ0नि0 शैलेश कुमार यादव,हे0का0 दिनेश कुमार यादव,हे0का0 विवेक पासवान,का0 अजय यादव थाना चोलापुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News