UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

यूपी कालेज के बीएड के चल रहे स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज भोजूबीर वाराणसी में चल रहे बीएड के अनिवार्य स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि बीएड के रूप में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रमेशधर द्विवेदी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत स्कार्फ अलंकरण द्वारा किया गया। उन्होंने स्काउट गाइड प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की स्काउट गाइड प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण होता है जो व्यक्ति को राष्ट्र तथा समाज सेवा के लिए सजक प्रहरी तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करता है। प्रशिक्षण के दौरान भारत में स्काउटिंग की उत्पत्ति,स्काउट गाइड की परिभाषा,उद्देश्य,नियम,प्रतिज्ञा,प्रार्थना,झंडा गीत,बाया हाथ मिलाना,स्काउट गाइड चिन्ह,विभिन्न प्रकार के झंडे की बनावट,सम्मान,स्काउटिंग विकास के कार्यक्रम,प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि गतिविधियों का मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पांचवें दिन सारनाथ स्थित महाबोधि मंदिर में सभी स्काउट गाइड प्रशिक्षु उपस्थित हुए और वहीं पर दीक्षा संस्कार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य रूप से प्रो.गरिमा सिंह,प्रो.नीलिमा सिंह,प्रो.रेनू सिंह, डॉक्टर विजय कुमार सिंह, प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षिका विष्णु विश्वकर्मा,रामेश्वरी वर्मा एवं शकीला खातून की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट विष्णु विश्वकर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापित कार्यक्रम संयोजिका प्रोफेसर रश्मि सिंह ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News