संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस आनंद कानन के तत्वावधान में आयोजित घाट संध्या में युवा कलाकार सुश्री सृष्टि तिवारी ने रुद्राक्षी फाउंडेशन की तरफ से दक्षिण भारत के तमिल राज्य की प्रसिद्ध नृत्य विधा भरतनाट्यम की अद्भुत प्रस्तुति प्रस्तुत कर दर्शक गण को आनंदित किया। कलाकार ने प्रस्तुति का शुभारंभ गणेश पुष्पांजलि तत्पश्चात अर्धनारीश्वर, सरस्वती वंदना और समापन तोड़य मंगलम से किया।कार्यक्रम की परिकल्पना एवं संयोजन सुबह ए बनारस सचिव एवं संस्थापक डॉ रत्नेश वर्मा जी का है। कार्यक्रम का संचालन सीमा केशरी ने किया। कलाकार को प्रमाण पत्र कर्नाटक की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री प्रेमा, डायरेक्टर श्री मंजुनाथ एम ,डॉ वी.नागेन्द्र प्रसाद हरि, श्री विजय कुमार शुक्ला प्रभारी इंस्पेक्टर भेलूपुर, श्री कमलेश यादव एसएसआई ने प्रदान किया। इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थिति रहे।