UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चेतगंज पुलिस ने लड़कियों से छेड़खानी करने वाले शोहदे को किया गिरफ्तार 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में भीड़भाड़‌ जैसे क्षेत्रों में लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसने,अश्लील हरकतें करने व‌ अश्लील गाना गाने वाले वाले शोहदे शोभित श्रीवास्तव पुत्र रोशन लाल श्रीवास्तव निवासी बाग बरियार सिंह को शुक्रवार को यादव होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को मिशन शक्ति टीम शांति व्यवस्था के दौरान गश्त कर रही थी तभी अचानक सूचना मिली कि यादव होटल के पास एक व्यक्ति आने जाने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें व अश्लील गाने गा रहा है। सूचना पाकर पहुंची मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना पर लाया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 296‌ बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, म0उ0नि0 आदर्शिका देवी, हे0का0 अखिलेश भारती,का0 संजय प्रताप आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News