UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जगापट्टी के परसीपुर गांव में खड़ंजा कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों में खुशी*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

जगापट्टी के राजस्व गांव परसीपुर में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित, ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने ग्रामीणों के सुविधा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से खड़ंजा कार्य का भूमि पूजन कर लगभग 70 मीटर खड़ंजा कार्य पूर्ण कराया। इस कार्य से पूरे गांव में खुशी दिखी। इधर कई वर्षों से उक्त बस्ती के लोग समस्याओं से जूझ रहे थे। उक्त मार्ग को बनवाने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने जनता हित को ध्यान में रखते हुए शिव मोहन सिंह के घर से राजेंद्र सिंह ,दीपू सिंह के घर होते हुए छत्रधारी सिंह उर्फ छोटे सिंह के घर तक लगभग 70 मीटर खड़ंजा कार्य करवा कर ग्राम पंचायत को आदर्श मॉडल गांव बनाने का कार्य किया। 

मौक पर ग्राम प्रधान घनश्याम यादव ने बताया कि उक्त रास्ता कई वर्षों से उपेक्षित था। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त कार्य का भूमि पूजन कर कार्य को पूर्ण करवाने का कार्य किया।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News