UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 जंसा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।* 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बसंतपुर मोड़ के पास से मु0अ0सं0 117/2025 धारा 85, 89, 115(2), 352, 351(3), 127(2), 70(1) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्तगण कपिलदेव यादव पुत्र दिनेश प्रताप यादव, निवासी ग्राम कुंडरिया, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष एवं सुभाष चंद्र यादव पुत्र दिनेश प्रताप यादव, निवासी ग्राम कुंडरिया, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के परिवार से विवाह के पूर्व दहेज की मांग की गई तथा विवाह के पश्चात भी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मांगें पूरी न होने पर वादिनी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अगस्त 2022 में वादिनी ने अपने पति को देवरानी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया, जिस पर उसे पीटकर कमरे में बंद कर दिया गया। *होली 2023 के दौरान दो अभियुक्त कपिलदेव यादव व सुभाष चंद्र यादव (देवरों) द्वारा वादिनी के साथ बलात्कार किया गया तथा परिवार वालों ने जबरन गर्भपात कराने के लिए दवा खिलाकर निजी क्लिनिक में इलाज के लिए बाध्य किया।* होली 2024 में पुनः पिटाई के कारण वादिनी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट पहुंचाई गई। लगातार प्रताड़ना झेल रही वादिनी को मायके लाया गया। अभियुक्तगण द्वारा उसका आभूषण व समान भी वापस नहीं किया गया। वादिनी की तहरीर पर माननीय न्यायालय के आदेश पर धारा 156(3) सीआरपीसी के अंतर्गत थाना जंसा पर अभियोग पंजीकृत किया 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News