संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।*महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में शासन के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मतदान के लिए शपथ ली।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिलानंद सिंह ने स्वयंसेवकों को शत -प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आपका एकमत देश की तस्वीर और तकदीर को बदल सकता है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अर्चना सिंह ने कहा की सभी स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदान करने के लिए जनता को जागरूक करें और मतदान की महत्ता को जनमानस तक पहुंचाएं। मतदान एक राष्ट्रीय पर्व है सभी को उत्साह पूर्वक भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के राजातालाब परिसर प्रभारी डॉ0 रविंद्र कुमार श्रीवास्तव गंगापुर परिसर प्रभारी प्रोफेसर मंजू मिश्रा, पुस्तकालय प्रभारी कुमार दीपांशु ,जयप्रकाश ,शिवम, विनय कुमार, दिनेश विश्वकर्मा प्रिंकेश सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।