UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*भाजपा नेता ने दिखाई दबंगई* 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल सोनी की खास रिपोर्ट

 वाराणसी जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत बिंदु माधव वार्ड निवासी अर्चना सेठ जिनका वहां के दबंग पार्षद कनकलता मिश्रा एवं उनके पति नलिन नयन मिश्रा के द्वारा जबरदस्ती इनके जमीन पर कब्जा करना इनके जमीन पर शौचालय बनाना एवं जमीन पर पाइप डालने का जबरदस्ती कार्य करवाना चाह रहे थे जिसका विरोध करने पर अर्चना सेठ जी को पार्षद कनक लता मिश्रा के द्वारा गाली गलौज किया जाता है एवं मारा पीटा जाता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रकाशित होता है घटना की सूचना सोनार नरहरी सेना को जब मिलती है तो आज सोनार नरहरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित अर्चना सेठ से मुलाकात कर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को ज्ञापन सौंपने का कार्य करते हैं एवं दोषी पार्षद एवं उनके पति भाजपा नेता के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं अगर प्रशासन इसमें जरा भी हिला हवाली करेगा तो सोनार नरहरी सेना आंदोलन करने के लिए भी तैयार रहेगा जिसमें प्रमुख रूप से सोनी सेठ महानगर अध्यक्ष महिला मंच संजय वर्मा जिला सचिव वाराणसी किशन सेठ राजू से रवि सेठ राजेश सेठ गोलू सेठ राहुल सेठ उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News