UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उदय प्रताप इण्टर कालेज के प्रियांशु और आशुतोष ने जेईई मेंस क्वालिफाई कर बढ़ाया विद्यालय का मान 

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस की न्यूज़

 

वाराणसी -- उदय प्रताप इण्टर कॉलेज के छात्र प्रियांशु सिंह और आशुतोष दूबे ने जेईई मेंस-2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस संबंध में उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों जेईई मेंस-2026 की परीक्षा में प्रियांशु सिंह द्वारा 99.15 प्रतिशत अंक तथा आशुतोष दुबे द्वारा 92.89 प्रतिशत अंक पाकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है।दोनों छात्रों की सफ़लता पर विद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। दोनों छात्रों को बुधवार को सम्मानित करते हुए बधाई दिया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह व कक्षाध्यापक गौतम प्रसाद ने बताया कि प्रियांशु अत्यंत विनम्र स्वभाव का कक्षा का नियमित छात्र है। इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, रसायन शास्त्र के शिक्षक अंबिका सिंह, गिरीश कुमार सिंह, डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, पीयूष कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, सारनाथ सिंह, भानु प्रताप सिंह, अरुण कुमार, राजकुमार सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News