UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*काशी से अयोध्या के लिए हेलिकाप्टर सेवा जल्द, किराया तय* 

Updated on: 17 June, 2026

संबंधड़ता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* बाबा विश्वनाथ की नगरी से रामनगरी के लिए हेलिकाप्टर सेवा की शुरूआत होने वाली है। इसका संचालन करने वाली कंपनी राजस एयरोस्पोर्ट्स की ओर से किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। कंपनी ने वाराणसी से अयोध्या के बीच 18388 रुपये किराया निर्धारित किया है। 

 

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार राम मंदिर के हवाई दर्शन के साथ आगरा-मथुरा से हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी बुकिंग 60 घंटे तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। राममंदिर हवाई दर्शन का किराया 4130 रुपये निर्धारित किया गया है। 

वहीं आगरा से अयोध्या 45135 रुपये, मथुरा से अयोध्या 45135, गोरखपुर से अयोध्या 13373 रुपये, लखनऊ से अयोध्या 15045 रुपये और प्रयागराज से अयोध्या का किराया 16717 रुपये है। हेलिकाप्टर में एक बार में 5 यात्रियों को ही जाने का मौका मिलेगा। हर यात्री अपने साथ अधिकतम पांच किलो ही वजन का सामान ले जा सकता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News