संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- हिंदू युवा संगठन व विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में दानगंज के चोलापुर क्षेत्र के दानगंज बाजार मे श्रीराम जन्मनवमी के शुभ अवसर पर श्रीरामचंद्र झांकी एवं भव्य शोभायात्रा बुधवार शाम निकाली गई। उक्त शोभायात्रा में हाथी घोड़े रथ व बजरंगबली की अद्भुत झांकी प्रदर्शित की गई। मौके पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को लगातार प्रसाद व जलपान वितरण कराया गया। उक्त शोभा यात्रा दानगंज स्थित बुढऊ बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे दानगंज क्षेत्र में झांकी निकालने के पश्चात उक्त स्थल पर ही सम्पन्न हुई। दानगंज चौकी इंचार्ज आदित्य सेन सिंह अपने टीम के साथ पूरे शोभायात्रा को फॉलो किए रोड पर किसी यात्रियों को कोई परेशानी ना हो इसलिए लगातार गाड़ियों को पास करते रहे। मौके पर प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रचार प्रमुख अनिल जी, धर्माचार्य प्रमुख मनोज कुमार पाण्डेय (गुड्डू), गौरक्षा प्रमुख गौरव बरनवाल, अंशु बरनवाल, अंकित बरनवाल, वैभव बरनवाल (मिक्की), विक्की गुप्ता, हिमांशु बरनवाल, आर्यन बरनवाल, शिवम बरनवाल, प्रदुम विश्वकर्मा, मोनू चौहान शुभम बरनवाल, नवीन चौरसिया, सूरज विश्वकर्मा, आदर्श बरनवाल, प्रांशु बरनवाल, राहुल चौबे ,समर बरनवाल विकास गुप्ता, निखिल बरनवाल, देव गुप्ता ,गौरव जायसवाल, अंश बरनवाल, हर्ष बरनवाल समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।