UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य गर्वस्मृति शोभायात्रा

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। अखिल भारतीय राजभर संगठन के तत्वावधान में महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य गर्वस्मृति शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय रहे। आशापुर चौराहे से प्रारंभ हुई यह भव्य शोभायात्रा रथ,घोड़े,बैंड-बाजे,ढोल-ताशों तथा आतिशबाजी से सुसज्जित होकर महाराजा सुहेलदेव पार्क,सारनाथ पहुंची। वहां महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर एक महान सनातनी योद्धा थे,जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपनी प्रजा, संस्कृति और धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने आदर्श शासक के रूप में समाज को न्यायपूर्ण और सुशासित व्यवस्था प्रदान की। उनके शौर्य,पराक्रम और लोककल्याणकारी शासन को आज भी श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक विनोद राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर सदैव अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्षरत रहे तथा उन्होंने आदर्श शासन की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के सम्मान,अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाजहित में निर्णय लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास,शिक्षा,रोजगार,स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक प्रयासों की आवश्यकता है तथा जनप्रतिनिधियों को समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए। समाज की उन्नति के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दूबे, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य कौशलेन्द्र सिंह पटेल,संतोष फौजी,महेन्द्र राजभर,शशि राजभर,पूर्णमासी राजभर,राकेश राजभर,ज्वाला राजभर,सतीश राजभर,रेनू राजभर,बनवारी राजभर,सुजीत राजभर,परमेश्वर राजभर,बृजेश राजभर,अनुराग राजभर,अजय राजभर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News