संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* विजय लक्ष्मी हॉस्पिटल पिंडरा रमईपुर एवं अभ्युदय सेवा समिति के तत्वावधान में स्व. समाज सेवी स्व. बीरेंद्र दुबे की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। बीएचयू ब्लड बैंक के डॉ. आशुतोष सिंह की देखरेख में हुए शिविर में 26 युवाओं ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन तहसीलदार कुलवंत सिंह व थाना प्रभारी अतुल सिंह ने किया। एडवोकेट संतोष सिंह अनुपम ने 15वीं बार रक्तदान करके समाज के लिए योगदान दिया । रक्तदाताओं को डॉ. आयुष पटेल व डॉ. प्रगति सिंह ने सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. अमन गुप्ता, दिलीप दुबे,सुजीत पांडेय सिंटू , सुनील पाल, अमिताभ दुबे, प्रदीप दुबे, रमेश यादव ‘फौजी’ व सतीश सिंह समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।