छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट
*चौबेपुर/वाराणसी -*
देश के प्रधानमंत्री ने वृहस्पतिवार को राजस्थान के सीकर जनपद से किसान सम्मान निधि की 14 वीं किश्त जारी की।साथ प्रधानमंत्री ने एक लाख पच्चीस हजार पीएम किसान समृध्दि केंद्रों को भी राष्ट्र को समर्पित किया। चौबेपुर मंडल के शक्ति केंद्र मुनारी के बूथ नंबर 277 पर श्री मार्कंडेय महादेव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मुनारी स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर उक्त कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किसानों व जन प्रतिनिधियों ने देखा।प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विंध्यवासिनी उपाध्याय ,जिला पंचायत सदस्यअंजनी नंदन पांडेय, मंडल अध्यक्ष राम जी मौर्य जी,हरेंद्र प्रताप सिंह,रामचंद्र पटेल,कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) देवमणि त्रिपाठी, सुभाष झा,पंकज भास्कर,नीतीश कुमार, जगदीश पटेल,संजय गुप्ता,अभय गुप्ता, दिनेश कुमार मिश्र सहित क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे