UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रीतम सिंह को नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला सलाहकार समिति ( DACYP ) के सदस्य नामित किया गया

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं काशी के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री माननीय श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी के द्वारा भाजपा युवा मोर्चा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी प्रीतम सिंह को नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला सलाहकार समिति ( DACYP ) के सदस्य नामित किया गया। नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला सलाहकार समिति के सदस्य नामित होने पर प्रीतम सिंह ने राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद किया । भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री दिलीप पटेल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मा. एमएलसी आदरणीय श्री हंशराज विश्वकर्मा जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आदरणीय श्री विद्यासागर राय जी, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री शैलेंद्र मौर्या जी,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय श्री सोनू पण्डित और अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News