संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
आशीष उपाध्याय
वाराणसी। जगतपुर स्थित गोकुलधाम में आपातकाल के काले दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगाने वाले काशी क्षेत्र के मीसा बंदियों और लोकतंत्र सेनानियों को आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने आपातकाल के घृणित कृत्यों को दर्शाती एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति स्वतंत्र न्यायपालिका,स्वतंत्र मीडिया,जागरूक नागरिकों और संविधान के प्रति निष्ठा में निहित है। उन्होंने काशी क्षेत्र के सेनानियों के ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए कहा कि इनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करते हुए विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने मंच से उतरकर व्यक्तिगत रूप से एक-एक लोकतंत्र सेनानी से मुलाकात की। इस दौरान वे कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग सेनानियों के समीप जमीन पर ही बैठ गए,जिसकी उपस्थित जनसमूह ने खुले दिल से सराहना की। अतिथियों का स्वागत करते हुए महानगर *अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि 25 जून 1975 को सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर क्रूर प्रहार हुआ था। उस दौर में श्रद्धेय अटल जी,आडवाणी जी सहित हजारों लोग जेल गए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिगत रहकर लोकतंत्र सेनानियों की मदद की थी। जिस दल ने आपातकाल लगाकर संविधान को कुचला,आज वही संविधान की प्रति लेकर ढोंग कर रहा है,कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोकतंत्र सेनानियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर आदरपूर्वक स्वागत किया गया। सम्मानित होने वाले लोकतंत्र सेनानियों में प्रमुख रूप से विधायक केदार सिंह,सुरेंद्र सिंह,सुभाष चंद्र गुप्ता,राम किशन,कमलेश जायसवाल,लालता प्रसाद प्रजापति,विजय कुमार मौर्या,हरि प्रसाद,मदनलाल जायसवाल,श्याम कुमार जायसवाल,अनंत कुमार वर्मा,अरुण कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रताप सिंह तथा जय प्रकाश गुप्ता शामिल रहे। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों में प्रमुख रूप से
रोहनिया विधायक सुनील पटेल,विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल,आत्मा विश्वेश्वर,अशोक पटेल,नवीन कपूर,राहुल सिंह,सुरेंद्र पटेल,संजय सोनकर,चंद्रशेखर उपाध्याय,मधुकर चित्रांश,विनोद गुप्ता,सिद्धार्थ मौर्या,अभिषेक मिश्रा,अखिलेंद्र सिंह सनी,कुशाग्र श्रीवास्तव,प्रमील पाण्डेय,अजय गुप्ता,अभिषेक श्रीवास्तव,शशांक अग्रवाल,पंकज चतुर्वेदी,दीपक सेठ एवं स्वास्तिक सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे। समारोह का कुशल संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल द्वारा किया गया।