संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पिछले दिनों कचहरी स्थित कोषागार में आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में केआर शास्त्री को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। जिनकी देखरेख में सर्वसम्मत से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष- राजेश्वर पाण्डेय,उपाध्यक्ष-इंजिनियर आनन्द लाल,जिला मंत्री -प्रेमचन्द्र,कोषाध्यक्ष -बंशी लाल जायसवाल सर्वसम्मति से चयनित किए गए। तत्पश्चात चुने गये पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूत करने का आवाहन किया।इस मौके पर मुख्य रूप से जयराज बहादुर सिंह,धर्मराज,सतीश चंद्र,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,इंजीनियर सीबी सिंह समेत कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।