UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोलापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार अभियुक्त नीरज को किया गिरफ्तार

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी।। कुछ दिन पूर्व थाना चोलापुर के बारथोलि गांव में अमरूद तोड़ने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में मारपीट के दौरान बृजेश राजभर पुत्र बेचन राजभर का बीएचयू ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई वादी के तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्तों की तलाशी शुरू कर दी जिस संदर्भ में आज चोलापुर पुलिस ने नीरज यादव पुत्र नरेश यादव को मुखबिर के खास सूचना पर गोला तिराहा से गिरफ्तार किया।उक्त घटना के संबंध में चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी,उपनिरीक्षक रमेश कुमार,का0 विक्रम मंडल,का0 अमित कुमार रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News