सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट
*रोहनिया l* तहसील राजातालाब के प्रांगण में बुधवार को श्री संकट हरण हनुमान मंदिर का चौथा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्थापना दिवस के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।ज्ञात हो कि बीते 7 दिसंबर सन 2019 को श्री संकट हरण हनुमान मंदिर का स्थापना हुआ था।स्थापना वर्ष से उसी तिथि को प्रत्येक वर्ष भव्य पूजा पाठ एवं महा विशाल भंडारे का आयोजन टीम सत्यमेव जयते द्वारा किया जाता है।अपने संकल्प को पूरा करने के लिए इस वर्ष जैलेंद्र कुमार राय द्वारा श्री संकट हरण हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण अपनी पत्नी स्वर्गीय प्रिया राय की स्मृति में करा कर पूजा-पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।पूजन अर्चन में मुख्य रूप से अध्यक्ष राम जी सिंह पटेल,महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह,सर्वजीत भारद्वाज,छेदीलाल यादव,सुनील सिंह,नारायणी सिंह,नागेश उपाध्याय,राकेश राजभर,इंद्रेश श्रीवास्तव,विश्वजीत श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,आलोक सिंह,जय वीर यादव,प्रमोद उपाध्याय,लक्ष्मी कांत पांडेय,जय कृष्ण उपाध्याय,सुमित सिंह,सुभाष मौर्या,सुरेंद्र सिंह,गोपाल उपाध्याय,दिनेश शर्मा,नंद किशोर सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित रहे l