UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महिलाओ की आत्मनिर्भरता मे स्वयं सहायता समूहों की बड़ी भूमिका*: 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत कोहासी मे एडीओ सहकारिता ने महिला समूह का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर कुसुम का मानदेय भुगतान बैंक शाखा द्वारा रोक दिया गया था।

इस संबंध मे बीडीओ हरहुआ के निर्देश पर समूह के क्रिया कलापों की जाँच करने एडीओ सहकारिता एनआरएलएम आपरेटर रत्नेश कुमार के साथ पहुंचे।समूह के अभिलेखो और कार्यवाई रजिस्टर की जाँच की। रजिस्टर मे बैठकों का नियमित रूप से अंकन पाया गया और अभिलेख दुरूस्त मिले।

 

एडीओ सहकारिता ने समूह की महिलाओ से समूह के क्रिया कलापो के बारे मे पूछताछ की।और कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे महिला स्वयं सहायता समूहो की बड़ी भूमिका है।उन्होने महिलाओ की शंकाओं और प्रश्नों के उत्तर दिये तथा समूह की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।निरीक्षण के समय ग्रामप्रधान अर्चना देवी,समूह की अध्यक्ष मुन्नी देवी,पूर्व सदस्य जिला पंचायत ऊषा पटेल,पूर्वप्रधान वीरबहादुर पटेल,समाजसेवी कमलेश पटेल तथा स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रहीं।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News