UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महेश कुमार बँका बने वाराणसी के नये सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता*

Updated on: 17 June, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसीबुधवार को महेश कुमार बंका ने वाराणसी के सहायक आयुक्त सहकारिता का पदभार ग्रहण कर लिया।इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सभी अपर जिला सहकारी अधिकारीगण माधवराम,विजय कुमार,एडीओ अंकित काबरा,प्रदीप मौर्य,अजय सिंह,तस्लीम फातिमा इत्यादि ने बुके देकर नवागत सहायक आयुक्त का स्वागत किया।

इस मौके पर नवागत सहायक आयुक्त ने कहा कि शासन की नीतियो को अक्षरशः लागू करके सहकारिता विभाग के उन्नयन का प्रयास मेरी प्राथमिकता होगी।मेरा विश्वास है कि सभी अधिकारियो और बीपैक्स सचिवो के समन्वय से हम हर लक्ष्य को प्राप्त करने मे सफल होंगे।कार्यभार ग्रहण करने के बाद सहायक आयुक्त ने पिंडरा ब्लाक की फूलपुर समिति का भी भ्रमण किया ।

फूलपुर मे सचिव संघ के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह ने आधा दर्जन सचिवो के साथ सहायक आयुक्त का माल्यार्पण करकै स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सचिवगण ऋषि कुमारसिह,प्रशांत सिंह,इन्दु प्रताप सिंह गुड्डू,गिरीश सिंह ,इत्यादि मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News