संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हाउनकी पहचान मैथिली व भोजपुरी की लोक गायिका की रही है। उनके छठ पूजा के गीत बेहद लोकप्रिय हैं और उन्हें बिहार कोकिला के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कल सोमवार को शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने एम्स पहुंचे थे। इससे पहले हाल ही में अश्विनी कुमार चौबे, रामनाथ ठाकुर और धर्मशीला गुप्ता ने भी सिन्हा से मुलाकात की थी। चिराग पासवान ने एक्स पर पोस्ट कर शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
कुछ सप्ताह पहले पति को खो चुकी हैं शारदा सिन्हा*पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय गायिका शारदा सिन्हा को 2017 में मल्टीपल मायलोमा नामक कैंसर का पता चला था। शारदा सिन्हा ने कुछ सप्ताह पहले अपने पति ब्रज किशोर सिन्हा को खो दिया था, जो ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे। इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। माना जा रहा है कि शारदा सिन्हा पति की मौत के बाद से सदमे में हैं।बॉलीवुड फिल्मों में गाए गाने शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्मों 'जैसे मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' के लिए भी लोकप्रिय गीत गाए हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'तार बिजली के जैसे' गीत भी गाया। उन्हें 1991 में पद्म श्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।