पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर बरसठी शासन की मंशा के अनुरूप रविवार को बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह व मियाचक बाजार में पुलिस विभाग द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी देवानंद रजक की मौजूदगी में कलाकारों ने BNS की नई धाराओं व महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर आम जनता को जागरूक किया नुक्कड़ नाटक में लोगों को बताया गया कि कानून का सही पालन समाज में शांति व सुरक्षा की नींव है। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई थाना प्रभारी देवानंद रजक ने कहा कि जनता को कानून की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रह सकें कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, अखिलेश यादव, पवित्र भूषण तिवारी, शेर बहादुर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे स्थानीय लोगों ने इस जनजागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।