संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी स्पंदन गोमती रामसूरत वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में कोलकाता में डॉक्टर बेटी के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और नृशंस हत्या के विरोध में शांति प्रार्थना की गई उसके तत्पश्चात शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मसाल जुलूस निकाला गया जिसे रामनगर चौक पर डॉक्टर मौमिता की तस्वीर पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए मसाल जुलूस का समापन किया गया,संस्था की अध्यक्ष विभु पाण्डेय ने कहा कब होंगी सुरक्षित हमारे देश और समाज में बेटियां,और देश के कानून एवं समाज को ललकारते हुए कहा की "अब क्षमा नही अब रण होगी संग्राम महा भीषण होगी" उन्होंने कहा आज के परिवेश में बेटियां पढ़ी लिखी होने के बाद भी आज़ाद और सुरक्षित नहीं है। महिलाओ ने हाथ में लोहे के बेड़िया को तोड़कर मशाल के साथ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। संस्था के अध्यक्ष ने चर्चा करते हुए उसके साथ हुई दरिंदगी को अंतिम पराकाष्ठा का हद बताया। तथा महिलाओ को ललकारते हुए दुर्गा बन असुरो पर वार करने की बात कही।सभी ने इस घटना की एक स्वर से भर्त्सना की। और इस पर सरकार से उचित न्याय पूर्ण कार्यवाही करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूनम पांडे ,सुनीता विश्वकर्मा, सरदार कुलदीप सिंह, डॉ शौकत अली, शुभम,अजय प्रधान ,प्रियंका ,अंजलि, नेहा ,छोटी ,शालिनी ,पूजा ,ममता, सरिता, अमन, विराट, श्याम, सेठ, बलराम पांडे, शीला सिंह, नगीना, आकाश एवं तुषार इत्यादि मौजूद रहे l