संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड कार्यालय में ज्वाइंटबीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा ने पीएम आवास, मनरेगा कार्य,आधार सीडिंग व मोबाइल लिंकेज की समीक्षा की।
ज्वाइंटबीडीओ ने सभी सचिवो को निर्देशित किया कि पीएम आवास की आगामी 30 जनवरी तक पूर्णता सुनिश्चित करे तथा मनरेगा अंतर्गत एबीपीएस/ आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर लिंकेज का कार्य भी 30 जनवरी तक शतप्रतिशत पूर्ण करें।
इन्कंपलीट वर्क अभी 775 की संख्या मे अवशेष है,इसे कम से कम 50 प्रतिशत 30 जनवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
सोलर पैनल का रजिस्ट्रेशन 1000 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी मात्र 25 का हुआ है।इस संबंध मे ज्वाइंटबीडीओ ने शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियो को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह मे शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए।
ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद ने यह भी निर्देशित किया कि ओपन जिम व खेल मैदान का भी कार्य 30 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आईजीआरएस संदर्भो की गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आख्या ससमय उपलब्ध कराने हेतु सभी सचिवो को आगाह किया।
एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौड़ ने जर्जर पंचायत भवनो के निर्माण और एसएलडब्लूएम प्रगति की समीक्षा की और कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ पंचायत मयंकमोहन, एडीओ आईएसबी सुनील पांडेय, स्वाति सिंह,दीक्षा श्रीवास्तव, विनोद यादव, जयप्रकाश, चंद्रबलीराम ,सौरभश्रीवास्तव , अभिलाष ,चंदा सिंह उपस्थित रहे।