UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एक वर्षीय पुनर्वास चिकित्सा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का हुआ उद्घाटन*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। जन विकास समिति, मुर्दाहा, वाराणसी द्वारा संचालित एवं पुनर्वास परिषद् भारत (RCI), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त एक वर्षीय पुनर्वास चिकित्सा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (CCRT) का आज सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया।

      कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तम ओझा, सदस्य, दिव्यांगजन सलाहकार समिति, उत्तर प्रदेश, बद्री प्रसाद वर्मा,संयुक्त खंड विकास अधिकारी, हरहुआ तथा चन्द्रन रेमंड्स, कार्यकारी निदेशक सह सचिव, जन विकास समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

    कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की सेवा एवं समावेशी विकास हेतु पुनर्वास प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।इस पाठ्यक्रम में कुल 20 छात्र/छात्राएं नामांकित हुए हैं, जिन्हें समुदाय स्तर पर दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

     कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने दिव्यांग सशक्तीकरण में तकनीकी शिक्षा की भूमिका और रोजगार के अवसरों पर विचार साझा किया गया।जन विकास समिति द्वारा इस पहल के माध्यम से समावेशी समाज निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया गया है।  कार्यक्रम में जन विकास समिति के कर्मठ कार्यकर्ता,फील्ड वर्कर और सशक्त समूह की दीदियां उपस्थित रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News