संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अभियान के तहत महात्मा गांधी के सपनो का स्वच्छ भारत बनाने के लिए हरहुआ ब्लाक के मोहनपुर ग्राम पंचायत में डॉ0 सी0पी0 सिंह व प्रधान संजय पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर झाड़ू लगाकर बृहद साफ -सफाई किया। वीरापट्टी से गड़वा को जाने वाले मार्ग से अमावर गांव में स्थित शिवमन्दिर के आस पास सफाई किया। इस अभियान में सफाई कर्मी, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,ग्राम पंचायत सदस्य , युवा विनय कुमार पटेल, मनोज कुमार ,मालती ,माधुरी , प्रभावती ,सुषमा ,लीलावती ,हरिहर पटेल व ब्लाक सचिव संजय गुप्ता ने स्कूल, आंगनबाड़ी एएनएम सेंटर पर झाड़ू लगाकर साफ -सफाई किया। सफाई जागरूकता के लिए घर घर जाकर अपने आस पास सफाई के लिए प्रेरित किया।