UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना क्षेत्र शिवपुर में घटित लूट की घटना का सफल अनावरण, थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व मे थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से 1. मु0अ0स0 02/2024 धारा 392/411 भा0द0वि0, 2. मु०अ०स० 008/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 3. मु0अ0स0 009/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शिवपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. संदीप कुमार गोंड पुत्र पारसनाथ गोंड निवासी 524/206 कैलाशपुरी कालोनी टकटकपुर थाना कैण्ट जनपद वाराणसी 2. रजनी चौबे उर्फ राजा चौबे पुत्र नरवदेश्वर चौबे निवासी प्लाट न0 01 सीर गोवर्धनपुर थाना लंका जनपद वाराणसी को दिनांक-10.01.2024 को चमाव गांव में जेआरसी ईट भट्टा के पास थाना शिवपुर से समय करीब 21.04 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद मोटरसाइकिल, एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 किलो 08 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अपराध का तरीका-अभियुक्तगण गिरोह बनाकर अपराध करते हैं तथा मोबाइल लूट कर उसी लूटे हुए मोबाइल से रैपिडो के माध्यम से मोटर साइकिल बुक करके सवारी बनकर गाड़ी पर बैठ जाते हैं और सुनसान स्थान पर ले जाकर चालक को डरा धमकाकर तमंचा दिखाकर मारपीट कर वाहन व मोबाइल छीन लेते हैं तथा नशे का व्यापार भी करते हैं और नाजायज गांजा खरीदकर नशा करने वाले लोगों को पुडिया बनाकर महंगे दाम पर बेच कर अवैध धन अर्जित करते हैं। अभियुक्त संदीप कुमार गौड़ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबाल खिलाड़ी रहा है जो स्पोर्ट कोटे में ही पूर्व में वर्ष 2011 में आर्मी में सोल्जर की नौकरी करता था तथा इंडिया फुटबाल टीम से वर्ष 2011 में ब्राजील तथा अमेरिका आदि जाकर फुटबाल मैच भी खेला है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News